प्रोड्यूसर ने उड़ाया था माला सिन्हा का मजाक, एक्ट्रेस ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर बॉलीवुड पर किया राज

मुंबई, दिग्गज एक्ट्रेस माला सिन्हा का फिल्मी सफर आसान नहीं था। शुरुआती दौर में रिजेक्शन और मजाक सहने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में बुलंदियों को छुआ।

50 और 60 के दशक में हिंदी और बंगाली सिनेमा पर अपनी खास छाप छोड़ने वाली दिग्गज एक्ट्रेस माला सिन्हा का नाम आज भी बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। 4 दशकों से ज्यादा लंबे अपने शानदार करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों पर राज किया।

जबकि इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे एक दौर में जिस एक्ट्रेस की हंसी उड़ाई गई थी, उसी शख्सियत ने अपनी काबिलियत के बल पर इंडस्ट्री के सबसे बड़े दिग्गजों को अपना मुरीद बना लिया था।

आकाशवाणी से हिंदी फिल्मों तक का सफर
कोलकाता की आबोहवा में जन्मीं और पली-बढ़ीं इस एक्ट्रेस का असली नाम आल्डा सिन्हा था। उनके माता-पिता ने उन्हें प्यार से ‘बेबी’ नाम दिया था, वहीं स्कूल के दिनों में उनके दोस्त उन्हें प्यार और चिढ़ाते हुए ‘डालडा’ कहकर बुलाते थे। उनके पिता बंगाली थे और मां नेपाली मूल की थीं, जिसके चलते फिल्मी इंडस्ट्री में अक्सर उन्हें नेपाली-भारतीय बाला के रूप में जाना जाता था।

बचपन से ही म्यूजिक के लिए उनका गहरा लगाव था और महज 16 साल की उम्र में वह कोलकाता के आकाशवाणी केंद्र पर अपनी सुरीली आवाज में गाना गाया करती थीं। तभी उनके एक फैंस ने उनकी जिंदगी का रुख मोड़ देने वाली सलाह दी। उन्होंने सलाह दी कि संगीत के साथ-साथ उन्हें एक्टिंग के में भी अपनी किस्मत आजमानी चाहिए। यह सलाह उनके भविष्य की नींव साबित हुई।

जब प्रोड्यूसर की एक बात से दिल को पहुंचा ठेस
म्यूजिक इंडस्ट्री को छोड़कर एक्टिंग में कुछ कर दिखाने का सपना लेकर वह अपने पिता के साथ मुंबई की तरफ रवाना हुईं। अपने एक परिचित की सिफारिशी चिट्ठी लेकर जब वे एक जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर के पास पहुंचे, तो उस शख्स ने न सिर्फ उनकी अनदेखी की बल्कि उनका जमकर मजाक भी उड़ाया।

एक युवा कलाकार के लिए वह अपमानजनक अनुभव बहुत बड़ा घाव था, लेकिन उस माला सिन्हा ने हार मानने के बजाय उस कड़वे अनुभव को अपनी प्रेरणा बना लिया। साल 1954 में उन्होंने विधिवत तरीके से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और उनकी 2 फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुईं। लेकिन बदकिस्मती से दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में पूरी तरह नाकामयाब रहीं और उन्हें शुरुआती दौर में हार का सामना करना पड़ा।

असफलता को पास करके बुलंदी का सफर
पहले कदम के बाद लगभग 4 साल तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहा। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन सक्सेस उनसे कोसों दूर थी और ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही थीं। यह किसी भी नए कलाकार के लिए नाउम्मीद करने वाला समय था, लेकिन उन्होंने अपना हौसला नहीं खोया।

साल 1959 में यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म धूल का फूल उनके फिल्मी करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म ने उनकी किस्मत को पूरी तरह जगा दिया और दर्शकों ने उनके एक्टिंग की जमकर तारीफ की। इस फिल्म के लिए उन्हें फेमस फिल्मफेयर अवॉर्ड के बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नामांकन भी मिला, जिसके बाद उनके करियर का ग्राफ लगातार ऊंचाइयों को छूता चला गया।

100 से ज्यादा फिल्मों में बिखेरा एक्टिंग का जादू
सक्सेस मिलने के बाद इस शानदार एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने लंबे और यशस्वी करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में यादगार किरदार निभाए। उस दौर के लगभग सभी दिग्गज कलाकारों देवानंद, एक्टर धर्मेंद्र, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार और शम्मी कपूर के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब तारीफ की।

इसके अलावा केदार शर्मा, बिमल राय, सोहराब मोदी, बीआर चोपड़ा, रामानंद सागर, शक्ति सामंत और गुरु दत्त जैसे उस समय के तमाम बड़े डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की वह पहली पसंद हुआ करती थीं।

फिर सुबह होगी, हरियाली और रास्ता, अनपढ़, दिल तेरा दीवाना और आंखें जैसी सुपरहिट फिल्मों में उनकी एक्टिंग ने सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। साल 1994 में आई फिल्म जिद में माला सिन्हा ने दादी मां का रोल निभाया था, जो उनके फिल्मी सफर की आखिरी फिल्म साबित हुई।

Next Post

रणबीर कपूर की रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 6 दिन में दुनियाभर में 823.50 करोड़ के पार किया कलेक्शन

Wed Nov 11 , 2026
मुंबई, रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण: पार्ट 1 ने रिलीज के महज 6 दिनों में दुनियाभर में 673.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में […]

You May Like