शौरी ने की लिस्ट ए में लगातार सर्वाधिक शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की

राजकोट, 26 दिसंबर (वार्ता) विदर्भ के ध्रुव शौरी ने राजकोट में हैदराबाद के ख़िलाफ विजय हजारे ट्रॉफ़ी मैच में 77 गेंदों में नाबाद 109 रनों की पारी खेलते हुए नारायण जगदीशन के लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार सर्वाधिक (पांच) शतक लगाने के रिकॉर्ड को बराबर कर लिया है। तीन नंबर पर आने के बाद शौरी ने अमन मोखाड़े और यश राठौड़ के बीच हुई 148 रनों की ओपनिंग साझेदारी का पूरा लाभ लिया। शौरी ने अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाते हुए विदर्भ को पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 365/5 के स्कोर तक पहुंचाया। लिस्ट ए क्रिकेट में यह शौरी का आठवां शतक था। विदर्भ ने 89 रन से यह मुकाबला जीता।
2024-25 विजय हजारे ट्रॉफ़ी के नॉकआउट से ही शौरी का यह शतक लगाने का सिलसिला चला आ रहा है।

पिछले सीजन उन्होंने क्वार्टर फ़ाइनल, सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल में शतक जड़े थे। करुण नायर के साथ मिलकर विदर्भ को फ़ाइनल तक ले जाने में अहम भूमिका निभाने वाले शौरी अपनी टीम के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने आठ पारियों में 70.47 की औसत और 92.68 की स्ट्राइक रेट के साथ 494 रन बनाए थे। शौरी ने इस सीजन की शुरुआत 125 गेंदों में 136 रनों की पारी के साथ की थी, लेकिन इसके बाद भी उनकी टीम बंगाल के ख़िलाफ 383 का स्कोर नहीं बचा सकी। जगदीशन ने 2022-23 सीज़न में लगातार पांच मैचों में शतक लगाए थे जिसमें अरुणाचल प्रदेश के ख़िलाफ खेली गई रिकॉर्डतोड़ 277 रनों की पारी भी शामिल है। यह लिस्ट ए क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। इस लिस्ट में नायर, देवदत्त पडिक्कल, कुमार संगकारा और अलवीरो पीटरसन का नाम आता है जिन्होंने लगातार चार शतक लगाए हैं। इनमें संगकारा इकलौते बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार शतक जड़े हैं।

Next Post

रोहित शून्य पर लुढ़के लेकिन मुंबई ने उत्तराखंड को 51 रन से हराया

Fri Dec 26 , 2025
जयपुर, 26 दिसंबर (वार्ता) स्टार बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में एलीट ग्रुप सी मैच में उत्तराखंड के खिलाफ शुक्रवार को शून्य पर लुढ़क गए लेकिन मुंबई ने उत्तराखंड को 51 रन से हरा दिया। मुंबई ने सात विकेट पर 331 रन का मजबूत स्कोर […]

You May Like