रोहित शून्य पर लुढ़के लेकिन मुंबई ने उत्तराखंड को 51 रन से हराया

जयपुर, 26 दिसंबर (वार्ता) स्टार बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में एलीट ग्रुप सी मैच में उत्तराखंड के खिलाफ शुक्रवार को शून्य पर लुढ़क गए लेकिन मुंबई ने उत्तराखंड को 51 रन से हरा दिया। मुंबई ने सात विकेट पर 331 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद उत्तराखंड को नौ विकेट पर 280 रन पर रोक दिया। उत्तराखंड की तरफ से ओपनर युवराज चौधरी ने 96 रन की शानदार पारी खेली।

इससे पहले पिछले मैच के शतकधारी रोहित को देवेंद्र सिंह बोरा ने आउट किया। लेकिन मुशीर खान (55), सरफराज खान (55) और प्लेयर ऑफ द मैच हार्दिक तामोरे ने नाबाद 93 रन का योगदान देकर मुंबई को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। शम्स मुलानी ने 48 रन बनाये।
उत्तराखंड की तरफ से बोरा 74 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल रहे।

Next Post

26 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों की लगभग 70 टीमें जूनियर नेशनल खो खो चैंपियनशिप में भाग लेंगी

Fri Dec 26 , 2025
बेंगलुरु, 26 दिसंबर (वार्ता) 44वीं जूनियर नेशनल खो खो चैंपियनशिप 2025-26 में लगभग 35 लड़कों और इतनी ही लड़कियों की टीमों के भाग लेने की उम्मीद है, जो 31 दिसंबर, 2025 से 4 जनवरी, 2026 तक गुंजूर, बेंगलुरु में होगी। लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, पुडुचेरी, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली […]

You May Like