द्वारिकाधीश वेयर हाउस की होगी जांच, खराब गेहूं मिलने की शिकायत

जबलपुर। कुंडम के तहसील के बघराजी खरीदी केंद्र के गेहूं की बोरियों में टैग नहीं लगाए जाने पर खरीदी केन्द्र प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने दे दिए है। दरअसल बघराजी खरीदी केंद्र का गत दिवस स्वयं कलेक्टर ने निरीक्षण किया था एवं किसानों से उपार्जित गेहूँ की बोरियों पर टैग लगा नहीं पाए जाने पर उपार्जन केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिये थे। वहीं एक अन्य मामले में कलेक्टर ने सिहोरा तहसील के द्वारकाधीश वेयरहाउस में पूर्व वर्षों का भंडारित गेहूँ खराब होने की मिली शिकायत पर शीघ्र जांच करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं।

रात में भी मारें छापे, गड़बड़ी पर तुरंत एक्शन लें-

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को जिला उपार्जन समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि रात में भी खरीदी केंद्रों में अचानक छापेमारी करें। गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा पाये जाने पर तुरंत एक्शन लेते हुए दोषियों पर कठोर कार्यवाही करें। उन्होंने गेहूं उपार्जन में अनियमतताओं की मिलने वाली प्रत्येक शिकायत पर कठोर कार्यवाही के निर्देश उपार्जन से जुड़े अधिकारियों को दिये हैं। बैठक में कलेक्टर ने खरीदी केंद्र वार गेहूं के उपार्जन, परिवहन और भंडारण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उपार्जित गेहूं की शत-प्रतिशत मात्रा का गोदामों में सुरक्षित भंडारण करने तथा स्वीकृति पत्रक जारी कर किसानों को भुगतान में तेजी लाने के निर्देश भी दिये। उन्होंनेे उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान देने पर जोर देते हुये अधिकारियों को खरीदी केंद्रों का नियमित भ्रमण करने तथा खरीदी केंद्र के नोडल अधिकारी से निरंतर संपर्क में रहने की हिदायत दी।

Next Post

भीम आर्मी नेता के होटल पर पुलिस की रेड, संदिग्ध गतिविधियों की जांच

Thu May 14 , 2026
ग्वालियर। टेकनपुर स्थित होटल बॉर्डर रिसॉर्ट एंड फैमिली रेस्टोरेंट पर रात में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। बताया जा रहा है कि होटल का संचालन भीम आर्मी नेता द्वारा किया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार पुलिस को लंबे समय से होटल में संदिग्ध एवं अनैतिक गतिविधियों […]

You May Like