नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने हितग्राही को सौंपा स्वीकृति पत्र

आष्टा। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत नपा द्वारा संबल कार्ड धारक स्व. उमेश ताम्रकार की पत्नी श्रीमती निधि ताम्रकार को 2 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने हितग्राही को स्वीकृति पत्र सौंपा. सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि श्रीमती ताम्रकार का संबल योजना के तहत चयन किया गया. आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने 2 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है. इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, शेख रईस, बाबूलाल जाटव, राजा ताम्रकार उपस्थित थे.

Next Post

देशी कावड़ यात्रा, मटकों में जल लेकर ग्रामीण पहुंचे शिव मंदिर

Tue Aug 25 , 2026
सीहोर। सावन सोमवार के अंतिम दिन भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और अपनी पुरातन ग्रामीण परंपरा एवं संस्कृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से ग्राम हीरापुर और ग्राम चंदेरी के किसानों ने मिलकर देसी कांवड़ यात्रा निकाली. किसानों ने मिट्टी के मटकों में कुलसी नदी का जल भरकर भगवान शिव […]

You May Like