परंपरागत शैली से हटकर अधिकारी दिखाएं अब स्मार्टनेस: निगमायुक्त

जबलपुर:नगर निगम के कार्यों में गति लाने और जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि शहर के विकास और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए अधिकारियों को अब परंपरागत शैली से हटकर ‘स्मार्टनेस दिखानी होगी।इस दौरान निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि सीएम इन्फ्रास्ट्रक्चर के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि , नागरिकों को जल्द से जल्द आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके।

साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि सीएम हैल्पलाइन केवल शिकायतों के निराकरण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जनता की सेवा करने और विभाग की कार्यक्षमता साबित करने का एक उत्तम प्लेटफॉर्म है। बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे व्यापारियों को आर्थिक संबल देने वाली इस योजना को भी प्राथमिकता से करें ताकि लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। बैठक के अंत में निगमायुक्त ने कहा कि सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और साझा लक्ष्यों को ध्यान में रखकर करें। इस मौके पर अपर आयुक्त अरविंद शाह, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, अंजू सिंह, उपायुक्त अंकिता जैन, संभव अयाची, सहायक आयुक्त अंकिता बर्मन और आनंद मिश्रा कार्यपालन यंत्री नवीन लोनारे, जी एस मरावी,शैलेन्द्र कौरव, जागेंद्र सिंह, सुनील दुबे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

वैलेंटाइन डे पर फिल्म 'एक दिन' का दिलकश पोस्टर आउट; जुनैद खान और साई पल्लवी की केमिस्ट्री ने जीता प्रशंसकों का दिल, 1 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Sun Feb 15 , 2026
मुंबई | आमिर खान प्रोडक्शंस ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अपनी आगामी रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ का नया और बेहद प्यारा पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में जुनैद खान और साई पल्लवी एक शांत सुपरमार्केट में एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं, जहाँ साई के […]

You May Like