सिडनी सिक्सर्स ने जेम्स होप्स को नया मुख्य कोच किया नियुक्त

सिडनी, 04 मई (वार्ता) सिडनी सिक्सर्स ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स होप्स को दो साल के अनुबंध पर नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। सिक्सर्स क्लब ने आज यहां यह जानकारी दी है। 47 वर्षीय होप्स के लिए यह हेड कोच के तौर पर पहली भूमिका होगी। होप्स ने पहले भी असिस्टेंट कोच की भूमिकाएं निभाई हैं, खासकर फ्रैचाइजी क्रिकेट में गेंदबाजी कोच के तौर पर। होप्स अभी चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स के साथ गेंदबाजी कोच के तौर पर काम कर रहे हैं। अब वह बीबीएल के इतिहास की सबसे सफल फ़्रैंचाइज़ियों में से एक की कमान संभालेंगे।

सिक्सर्स ने तीन बार यह खिताब जीता है और कई बार उपविजेता भी रहे हैं, जिसमें हाल ही का सीज़न भी शामिल है। इसके बाद ग्रेग शिप्पर्ड को हेड कोच के पद से हटा दिया गया था। अपनी नियुक्ति के बाद होप्स ने कहा, “सिडनी सिक्सर्स से जुड़कर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह एक ऐसा क्लब है जिसका इतिहास गौरवशाली है और जिसकी पहचान निरंतरता, प्रतिस्पर्धी भावना और अपने प्रशंसकों के साथ गहरे जुड़ाव पर बनी है। मैं खिलाड़ियों के इस प्रतिभाशाली समूह के साथ काम करने और बीबीएल में सिक्सर्स की सफलता के अगले चरण में अपना योगदान देने के लिए उत्साहित हूं।”
उल्लेखनीय है कि जेम्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 84 एकदिवसीय और 12 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने अपना आख़िरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2010 में खेला था।

.....

Next Post

जैनिक सिनर ने जीता मैड्रिड ओपन का खिताब

Mon May 4 , 2026
मैड्रिड, 04 मई (वार्ता) विश्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर मैड्रिड ओपन का खिताब अपने नाम किया। इटली के दिग्गज जैनिक सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 57 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-2 से हराकर, अपने करियर में पहला मैड्रिड ओपन […]

You May Like

Play sound