हनी ट्रैप-2: रेशू चौधरी और विनोद शर्मा 25 मई तक रिमांड पर, पूछताछ में कई राज खुलने के आसार

इंदौर. बहुचर्चित शराब कारोबारी चिंटू ठाकुर से जुड़े हनी ट्रैप-2 और हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात सागर निवासी रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी और इंटेलिजेंस विंग के हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से 25 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है.

गिरोह हुस्न के जाल और खाकी के रसूख का इस्तेमाल कर शराब कारोबारी को फंसाकर करोड़ों रुपए की रंगदारी मांगता था. रेशू चौधरी को इस रैकेट की अहम कड़ी माना जा रहा है, जबकि हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा पर दबाव बनाकर वसूली में सहयोग करने के आरोप हैं.

सूत्रों के मुताबिक मामले में पुलिस की मिलीभगत और वीआईपी कनेक्शन के संकेत मिलने के बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भी पूरे प्रकरण की जानकारी मांगी है और आरोपियों के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.

डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रांच रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी. मोबाइल चैट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और बैंक खातों की जांच में कई अन्य सफेदपोशों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है. इस मामले में इससे पहले अलका दीक्षित, जयदीप, लाखन चौधरी, जितेंद्र पुरोहित और मुख्य मास्टरमाइंड श्वेता जैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

Next Post

विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से लिया संन्यास

Fri May 22 , 2026
नयी दिल्ली 22 मई (वार्ता) ऑल-राउंडर विजय शंकर ने शुक्रवार को घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास ले लिया है। विजय शंकर ने आज सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर संदेश पोस्ट कर क्रिकेट से अपने संन्यास लेने की घोषणा की। पोस्ट में विजय ने कहा, “मैंने नए […]

You May Like