विवेक ओबेरॉय ने कैंसर मरीजों के लिए रखी ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग, पेश की इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल

मुंबई, 28 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए फिल्म ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित कर इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है।विवेक ओबेरॉय की इस पहल का उद्देश्य इलाज के कठिन दौर से गुजर रहे मरीजों को मनोरंजन, खुशी और सकारात्मकता के कुछ यादगार पल देना था। विवेक ओबेरॉय फिल्म ‘रामायण’ में विद्युतजिह्वा का किरदार निभा रहे हैं, जो शूर्पणखा के पति हैं। वह लंबे समय से कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद से जुड़े रहे हैं। इसी सामाजिक प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने फिल्म के लिए अपनी फीस नहीं लेने और उससे मिलने वाली राशि कैंसर से जूझ रहे बच्चों की सहायता के लिए समर्पित करने का फैसला किया है।

इस विशेष स्क्रीनिंग के जरिए विवेक ने कैंसर मरीजों को फिल्म की भव्य दुनिया से जोड़ने के साथ उन्हें कुछ समय के लिए इलाज और परेशानियों से दूर खुशियां बांटने का अवसर दिया। उनका यह प्रयास फिल्म में निहित साहस, उम्मीद, संघर्ष और करुणा जैसे मूल्यों को भी प्रतिबिंबित करता है।
विवेक ओबेरॉय की यह पहल बताती है कि किसी फिल्म से जुड़ाव केवल पर्दे पर निभाए गए किरदार तक सीमित नहीं होता, बल्कि उसके जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव भी लाया जा सकता है। उनका यह कदम इस बात का संदेश देता है कि मुश्किल समय में किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना भी एक बड़ी सेवा है।

.....

Next Post

विलास गांव में मेढ़ उखाड़ने को लेकर खूनी संघर्ष

Sat Nov 28 , 2026
गुना। कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम विलास में शनिवार सुबह खेत की मेढ़ उखाड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। सुबह करीब 9 बजे शुरू हुए इस विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व […]

You May Like