विलास गांव में मेढ़ उखाड़ने को लेकर खूनी संघर्ष

गुना। कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम विलास में शनिवार सुबह खेत की मेढ़ उखाड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। सुबह करीब 9 बजे शुरू हुए इस विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कुल 9 लोग घायल हुए हैं। घटना में पहले पक्ष से दिनेश यादव, श्यामा बाई, सोनू यादव, गोरा बाई और दातार सिंह घायल हुए हैं, जिनमें सिर पर कुल्हाड़ी लगने के कारण दिनेश की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, दूसरे पक्ष से दयाल सिंह यादव, लालेश यादव, कैलाश यादव और पवन यादव को चोटें आई हैं, जिसमें दयाल सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघपुर के तालाब में नवजात भ्रूण मिला।मौके पर पुलिस पहुंची

Sat Nov 28 , 2026
नवभारत न्यूज  दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघपुर के तालाब में नवजात भ्रूण मिला।मौके पर पुलिस पहुंची। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like