एसएमएटी में सुपर लीग चरण के लिए मुंबई से जुड़ेंगे श्रेयस अय्यर

मुम्बई, 28 नवंबर (वार्ता) नागपुर में सोमवार से शुरू हो रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी) के सुपर लीग चरण में भारत के टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर मुंबई की टीम के साथ जुड़ेंगे।

हालांकि अय्यर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेंगे जिन्होंने ग्रुप स्टेज में भी टीम की अगुवाई की थी। ग्रुप डी में मुंबई ने सात में छह मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल हुए विदर्भ के साथ टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनाई।

न्यूजीलैंड के सफेद गेंद दौरे से लौटने के बाद अय्यर पहली बार खेलते नजर आएंगे। टी-20 सीरीज में भारत को 3-2 से जीत दिलाने के बाद अय्यर ने एकदिवसीय सीरीज के अंतिम दो मैच में भी भारत की कप्तानी थी जिसमें भारत को एक में जीत और एक में हार मिली थी। भारत ने एकदिवसीय सीरीज 3-1 से जीती थी।

अय्यर के शामिल होने से मुंबई के बल्लेबाजी क्रम को और मजबूती आयेंगी जिसमें अंगकृष रघुवंशी, मुशीर खान, सरफराज खान, सूर्यकुमार और शिवम दुबे पहले से मौजूद हैं। अय्यर की वापसी के चलते विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तमोरे को निचले मध्य क्रम में बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है।

अय्यर पिछले कुछ दिनों से क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में अभ्यास कर रहे थे और अब वह दल के साथ रविवार को नागपुर के लिए रवाना होंगे। मुंबई के ग्रुप में आंध्रा (30 नवंबर), पंजाब (2 दिसंबर) और राजस्थान (4 दिसंबर) शामिल है। दोनों ग्रुप से शीर्ष टीमों के बीच छह दिसंबर को फाइनल होगा। मुंबई ने अब तक दो बार एसएमएटी खिताब जीत चुकी हैं, पिछली बार उन्होंने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में 2024-25 में यह खिताब बेंगलुरु में मध्य प्रदेश को पांच विकेट से हराते हुए जीता था।

 

 

Next Post

बड़े तालाब पर निर्माण का खतरा, 21 साल में 81% घटी जैव विविधता

Sat Nov 28 , 2026
भोपाल। बड़ी झील यानी बड़ा तालाब, जो करीब 10 से 12 लाख लोगों की प्यास बुझाता है, अब अतिक्रमण, सीवेज और निर्माण गतिविधियों के चलते संकट का सामना कर रहा है। मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर शुक्रवार को लालघाटी स्थित हुजूर तहसील कार्यालय में हुई सुनवाई के दौरान पर्यावरणविदों, नागरिक […]

You May Like