वसूली के आरोप में क्राइम ब्रांच के 4 आरक्षक निलंबित

भोपाल: क्राइम ब्रांच में पदस्थ चार आरक्षकों को वसूली के आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। इनमें आरक्षक शैलेंद्र रावत, सुशील सिंह, आलोक मिश्रा और सतेंद्र सोनी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार बागसेवनिया क्षेत्र में दो लाख रुपये वसूलने और धमकाने की शिकायत डीजीपी तक पहुंची थी।

जिसके बाद तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि आरक्षक शैलेंद्र रावत पहले भी विवादित मामलों में चर्चा में रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें क्राइम ब्रांच में पदस्थ किया गया था।

Next Post

सड़क हादसे में करहल के दंपत्ति की मौत, बेटे से मिलने ग्वालियर आए थे

Mon Sep 15 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में पढ़ रहे पुत्र से मिलने के बाद कार से घर वापस लौट रहे करहल के गांव अहलादपुर निवासी आर्यावर्त बैंक के मैनेजर और पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन शव लेने के लिए मुरैना रवाना हो गए।कस्बा करहल […]

You May Like