यूपीएससी परीक्षा में 160 की रैंक प्राप्त करने वाली सृष्टि गोयल ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह से की भेंट

ग्वालियर: यूपीएससी परीक्षा में 160 वी रैंक प्राप्त आईएएस बनने का सपना साकार करने वाली ग्वालियर की बिटिया सृष्टि गोयल ने यूपीएससी एग्जाम में 160 वीं रैंक प्राप्त करने के पश्चात मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से उनके निवास 29 रेसकोर्स रोड ग्वालियर पर भेंट कर आशीर्वाद लिया। तोमर ने सृष्टि गोयल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने सृष्टि गोयल को गमछा पहनाकर, पुष्प देकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सृष्टि गोयल के पिता सुनील गोयल मौजूद थे। तोमर ने कहा कि सृष्टि गोयल ने मुरार ग्वालियर निवासियों का मान बढ़ाया है ।सृष्टि गोयल को शुभकामनाएं देने वालों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन, भाजपा नेता सोनू मंगल, हर्ष श्रीवास्तव अर्पित भार्गव, मोनू कंसाना, राघवेंद्र सिंह कुशवाहा आदि शामिल हैं।

Next Post

प्रशासन की मंशा का सम्मान, पर पुस्तक मेले में दुकान लगाना संभव नहीं, चेम्बर करेगा मध्यस्थता

Sun Mar 8 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर डिवीजन चिल्ड्रन बुक सेलर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों से मुलाकात कर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जाने वाले पुस्तक मेले में आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों से अवगत कराया। व्यापारियों का कहना है कि पुस्तकों के विक्रय में जब ‘मोनोपॉली’ (एकाधिकार) व्यवस्था ही नहीं […]

You May Like