अजय देवगन ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, कहा – हर मायने में हीरो

मुंबई, 04 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ़ करते हुए उन्हें “हीरो” कहा। कैप्टन मच्छार ने फ्लाईदुबई की एक उड़ान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाई और एक बड़े हादसे को टाल दिया।

देवगन ने एक्स पर शनिवार को एक पोस्ट में लिखा, “कुछ लोग हीरो होते हैं, और कुछ ऐसे होते हैं जो हमें सच्चे साहस का अर्थ दिखाते हैं। कैप्टन स्मित मच्छर, आप हर मायने में एक सच्चे हीरो हैं। आपके जल्द ठीक होने और हिम्मत बनी रहने की कामना करता हूं।”

सिर्फ अजय देवगन ही नहीं, बल्कि अभिनेता सनी देओल ने भी अपने एक्स अकाउंट पर कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की। उन्होंने हवा में आए संकट के दौरान कैप्टन की असाधारण हिम्मत और सूझ-बूझ की सराहना की।

उन्होंने लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार, जब सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, तब आपने असाधारण हिम्मत और सूझ-बूझ दिखाई। आपने एक बड़ी दुर्घटना को टालने और लोगों की जान बचाने में मदद की। आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। आपको सलाम।”

इससे पहले, शाहरुख खान, सलमान खान, जैकी श्रॉफ, विक्की कौशल, रणवीर सिंह और अनुपम खेर और विशाल मिश्रा जैसे कलाकारों ने भी 30 सितंबर को उड़ान के दौरान 174 यात्रियों की जान बचाने में पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ़ की थी।

Next Post

पशुओं के प्रति दया और करुणा का भाव अपनाएं, उनके संरक्षण के लिए लें संकल्प : सम्राट

Sun Oct 4 , 2026
पटना, 04 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्व पशु दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से पशुओं के प्रति दया, करुणा और संवेदनशीलता का भाव अपनाने तथा उनके संरक्षण और कल्याण के लिए सतत प्रयास करने का संकल्प लेने की अपील की है। श्री चौधरी ने रविवार को […]

You May Like