पशुओं के प्रति दया और करुणा का भाव अपनाएं, उनके संरक्षण के लिए लें संकल्प : सम्राट

पटना, 04 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्व पशु दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से पशुओं के प्रति दया, करुणा और संवेदनशीलता का भाव अपनाने तथा उनके संरक्षण और कल्याण के लिए सतत प्रयास करने का संकल्प लेने की अपील की है।

श्री चौधरी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि विश्व पशु दिवस पर आइए, पशुओं के प्रति दया, करुणा और संवेदनशीलता का भाव अपनाएं तथा उनके संरक्षण और कल्याण के लिए सतत रहने का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के माध्यम से पशुओं के प्रति मानवीय संवेदना, प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उनके संदेश में पशुओं के प्रति सद्भाव रखने और उनके जीवन की सुरक्षा एवं बेहतर देखभाल के प्रति समाज को जागरूक करने का भाव निहित है।

उल्लेखनीय है कि विश्व पशु दिवस प्रत्येक वर्ष चार अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पशुओं के अधिकारों, सुरक्षा, संरक्षण और कल्याण के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाना तथा मनुष्य और पशुओं के बीच सह-अस्तित्व एवं संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करना है।

Next Post

चीनी में 61 रुपये की साप्ताहिक गिरावट, चावल नरम, दालों और खाद्य तेलों के भाव चढ़े

Sun Oct 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चीनी औसतन 61 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। चीनी के साथ चावल के भाव भी टूट गए। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बीते सप्ताह मीठे के बाजार में चीनी का औसत भाव 61 रुपये […]

You May Like