यादव ने जापान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान के टोक्यो में एडोगावा सिटी स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत की चर्चा करते हुए कहा कि बापू के आदर्श आज भी पूरी दुनिया में लोगों को प्रेरित करते है। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों को भारत-जापान संबंधों से जोड़ते हुए कहा कि बापू का अहिंसा का सिद्धांत जापान के गौतम बुद्ध के सिद्धांतों के साथ मेल खाता है। यह दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को दर्शाता है।
उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायकों का उल्लेख करते हुए कहा ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रासबिहारी बोस, स्वामी विवेकानंद और रवींद्रनाथ ठाकुर जैसे महान नेता जापान से जुड़ी हमारी ऐतिहासिक मित्रता का प्रतीक हैं।’
उन्होंने मध्यप्रदेश में 24-25 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जापान आज प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी है। यह भारत और मध्यप्रदेश के लिए निवेश और व्यापार के नए अवसरों की संभावनाएं प्रस्तुत करता है।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और जापान के बीच संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी और दोनों देशों के बीच साझेदारी के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं भी दीं।

Next Post

महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सस्ती फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराए सरकार: राघव चड्ढा

Tue Jan 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए केंद्र सरकार से सस्ती फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। श्री चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि सनातन धर्मियों के लिए महाकुंभ आस्था […]

You May Like