राशिफल-पंचांग: 26 नवंबर 2026

पंचांग 26 नवम्बर 2026:-

रा.मि. 05 संवत् 2083 मार्गशीर्ष कृष्ण द्वितीया गुरूवासरे शाम 4/46, मृगशिरा नक्षत्रे रात 10/0, सिद्ध योगे दिन 11/58, गर करणे सू.उ. 6/41, सू.अ. 5/19, चन्द्रचार वृषभ दिन 10/49 से मिथुन, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.

——————————————————————

आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 26 नवम्बर 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. व्यवसाय में वृद्धि होगी. राजनैतिक लाभ होगा. वर्ष के मध्य में व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा. आय के अन्य स्त्रातों में वृद्धि होगी. पूर्व परिचित से भेंट होगी. सफलता मिलेगी. मन में प्रसन्नता रहेगी. वर्ष के अन्त में अनावश्यक विवाद से मन खिन्न रह सकता है. स्थान परिवर्तन का योग है.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. शुभ समाचार मिलेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम व उदासीनता रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को आपसी सामंजस्य के साथ काम लेना हितकर रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करना चाहिये. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को जमीन जायजाद के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.

——————————————————————

आज का भविष्य:-गुरूवार 26 नवम्बर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक संकोची, एकांतप्रिय होगा, शिक्षा अच्छी और उत्तम रहेगी, नौकरी में सफलता मिलेगी, जन्म स्थान से दूर भाग्योदय होगा, आय के एक से अधिक साधन उपलब्ध रहेंगे.

——————————————————————

मेष- भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, कारोबारी यात्रा का योग है, आय में वृद्धि होगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.

वृषभ- व्यापारिक कार्यो में सम्हलकर फैसला लें, लाभ मिलेगा, स्थाई एवं अन्य साधनों में सफलता मिलेगी, विशिष्टजनों से संपर्क बढ़ेगा, शारीरिक पीड़ा हो सकती है.

मिथुन- पुरानी बातों को भूलकर काम पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी, आजीविका के प्रयासों में सफलता, राजकीय सहयोग, कार्य की अधिकता रहेगी.

कर्क- रोजगार में इच्छित अवसरों की तलाश रहेगी, पारिवरिक आयोजन में शामिल होंगे, स्वास्थ्य लाभ होगा, धार्मिक कार्यो से मानसिक संतुष्टि रहेगी.

सिंह- राजकीय मामले सुलझेंगे, पूरे मनोयोग सेकाम करेंगे, खानपान की अनियमितता रहेगी, श्रम से अधिक कार्य करना होगा, सोचे हुये कार्यो में विलंब होगा.

कन्या- विपरीत माहौल में समझौता करना हितकर रहेगा, कर्ज से छुटकारा होगा, व्यवहार कुशलता एवं कर्मठता से कार्य पूर्ण होगा, निर्णय पक्षधर ही रहेगा.

तुला- दौड़धूप के अच्छे परिणाम मिलेंगे, धर्म कर्म में आस्था बढेगी, यात्रा सुखद और अच्छी रहेगी, विवादों का समाधान होगा, पारिवारिक कार्यो में रूचि रहेगी.

वृश्चिक- झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं, जल्दबाजी में गलती कर लेंगे, वाणी में नियंत्रण रखकर कार्य करना हितकर रहेगा, मित्र वर्ग आपके संबंधों से संतुष्ट रहेंगे.

धनु- पुराने झगड़े सुलझने के आसार हैं, प्रियजन से मुलाकात सुखमय रहेगी, निर्माण कार्यो में रूचि, संतान संबंधी सुखद समाचार प्राप्त होगा.

मकर- लेनदेन के मामले सुलझने का योग है, लंबी दूरी की यात्रा होगी, नवीन योजनाओं का विचार संभव है, व्ययभार अधिक रहेगा.

कुम्भ- पुरानी बातों भूलकर काम पर ध्सान दें, जिद छोडक़र कार्य करें, नवीन वस्त्राभूषण उपहार आदि की प्राप्ति होगी, अतिथि आगमन होगा.

मीन- सहकर्मी भ्रमित करने का प्रयास करेंगे, सहयोगी की कमी का अनुभव होगा, शारीरिक सुख मिलेगा, शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है, यश मिलेगा.

——————————————————————

व्यापार भविष्य:

मार्गशीर्ष कृष्ण द्वितीया को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, तिल, तेल, मोठ, के भाव में मंदी होगी, सरसों, अरंड़ी, गुड़ शक्कर के भाव में घट-बढ़ रहेगी, आज 11 बजकर 10 मिनिट से 15 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभकारीरहेगा, भाग्यांक 7033 है.

——————————————————————

Next Post

रेल संचालन में संरक्षा को लेकर सामने आई गंभीर लापरवाही

Thu Nov 26 , 2026
सतना:एक ओर जहां रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे की आधारभूत संरचना से लेकर आधुनिकीकरण के लिए पूरी ताकत झोंंकी जा रही है, लेकिन वहीं दूसरी ओर अमले के कुछ लोगों की लापरवाह कार्यशैली थमने का नाम नहीं ले रही है. कुछ ऐसा ही मामला तब सामने आया जब हार्ड एक्सल की […]

You May Like