दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को पारी और 219 रनों से पीटा

सेंचुरियन, 25 नवम्बर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट के तीसरे ही दिन बुधवार को पारी और 219 रन से पीटकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।

इस पूरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका कभी भी दबाव में नहीं दिखी। टॉस जीतने के बाद कार्यवाहक कप्तान एडेन मार्करम ने गेंदबाजी करने का फैसला किया और तब से ही मैच पूरी तरह से मेजबान टीम के पक्ष में रहा। बारिश से प्रभावित पहले दिन, दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया और बांग्लादेश की पूरी टीम को महज 91 रनों पर समेट दिया। इसके बाद दूसरे दिन, बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए मार्केस एकरमैन ने शानदार 150 रन बनाए और वियान मुल्डर ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा। इन पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 494/7 का स्कोर खड़ा किया और 403 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली।

तीसरे दिन की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पारी घोषित कर दी, जिससे बांग्लादेश के सामने बहुत बड़ी मुश्किल आ गयी। मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत सकारात्मक अंदाज में की और ओपनर्स ने 58 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन जैसे ही यह साझेदारी टूटी, नियमित अंतराल पर विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और पूरी टीम 184 रन पर सिमट गयी। दक्षिण अफ्रीका की बांग्लादेश के खिलाफ 18 टेस्टों में यह 16वीं जीत है। वियान मुल्डर ने 11 ओवर में 31 रन देकर सात विकेट झटके। मार्को यानसन को दो विकेट मिले। बांग्लादेश की तरफ से तौहीद हृदोय ने सर्वाधिक 41 रन बनाये।

संक्षिप्त स्कोर :

बांग्लादेश 91 और 184

दक्षिण अफ़्रीका 494/7 पारी घोषित

Next Post

प्रसव के समय मधुमेह के जोखिम केआकलन के लिए बायोमार्कर और डीप-टेक स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा दिया जा रहा है : डॉ. जितेंद्र सिंह

Wed Nov 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि गर्भावस्था से जुड़े अनुसंधान के तहत वैज्ञानिक ऐसे बायोमार्कर विकसित करने पर काम कर रहे हैं, जिनसे प्रसव के समय महिलाओं में मधुमेह के जोखिम का आकलन किया जा सकेगा जिससे और अधिक लक्षित अनुवर्ती कार्रवाई […]

You May Like