वन क्षेत्र के तालाब में मारी गुहा, आरोपी गया जेल

तेंदूखेड़ा/दमोह. वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले झलौन में एक व्यक्ति द्वारा वन्य प्राणी जलचर गुहा का शिकार कर मारने पर झलौन वन विभाग द्वारा आरोपी विशाल सिंह को गिरफ्तार कर तेंदूखेड़ा थाने में लाया गया.मामला वन्य प्राणी का होने पर तेंदूखेड़ा पुलिस द्वारा वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी विशाल सिंह को न्यायालय में पेश किया. जहां से आरोपित की जमानत न होने पर आरोपी को जेल भेज दिया गया. जानकारी लेने पर झलौन रेंजर मसीह ने बताया कि विशाल सिंह द्वारा झलौन के तालाब में एक गुहा का शिकार कर दूसरे को मारने का प्रयास किया गया.जानकारी लगते ही आरोपी को मौका स्थल पर जा कर ही शिकार करते पकड़ कर तेंदूखेड़ा थाने में ले जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्जकर आरोपी को न्यायालय में पेश किया. जहां आरोपी को जमानत न मिलने पर जेल भेजा.इस सम्बंध में झलौन रेंजर मसीह साहित तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी नीतीश जैन का कहना था वन विभाग का मामला था, इसलिए वन भिवाग की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया था. आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया.इस संबंध में रेंजर ने बताया कि गुहा 84 सेंटी मीटर लंबी और 16 सेंटीमीटर चौड़ी थी.

Next Post

मां कालिका लोक घोषणा पर धार्मिक संस्थाओं ने मंत्री का जताया आभार

Fri Jul 4 , 2025
रतलाम। शहर के अति प्राचीन कालिका माता मंदिर परिसर को मां कालिका लोक बनाए जाने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा से शहर में हर्ष व्याप्त है। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप का स्वागत कर इस घोषणा पर आभार जताया। मां कालिका […]

You May Like