कुर्की नोटिस के बाद करदाता ने जमा किए 50 हजार

जबलपुर: संभाग क्रमांक 13 में स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड के करदाता मोइनुद्दीन जनाब मोहम्मद निजामुद्दीन पर 1 लाख 17 हजार 9 सौ 96 रूपये संपत्ति कर की बकाया राशि होने पर कुर्की की कार्यवाही के दौरान 50 हजार रूपये नगद जमा किए गए एवं शेष राशि मार्च में जमा करने का आश्वासन दिया।इसी प्रकार संभाग क्रमांक 14 चितरंजन वार्ड के अंतर्गत साबिर खान पिता – जाकिर खान पता 122 अहमद नगर पर बकाया राशि 1 लाख 45 हजार 8 सौ 29 रूपये होने पर कुर्की की कार्यवाही करते हुए 3 दिन के अंदर राशि जमा करने नोटिस चस्पा किया गया।
इनकी संपत्तियों पर चस्पा किए गए नोटिस
इसी प्रकार संभाग क्रमांक 6 के अंतर्गत गोविन्द वल्लभ पंत वार्ड में भवन स्वामी गंगा बाई पति मोतीलाल पर बकाया राशि 5 लाख 62 हजार 3 सौ 31 रूपये, चंदा बाई पति राज बहादुर पहारिया पर बकाया राशि 3 लाख 85 हजार 6 सौ 55 रूपये एवं राजाराम पुरूषोत्तम रंगलाल पर बकाया राशि 3 लाख 48 हजार 3 सौ 23 रूपये होने पर कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा किये गए। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे कुर्की जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचने के लिए समय पर अपना समस्त बकाया टैक्स जमा करें।

कार्यवाही के समय राजस्व अधिकारी आनंद मिश्रा, संभागीय अधिकारी सुदीप पटेल एवं राजस्व निरीक्षक मन्नू पटेल, नंदन पटैल, वार्ड कर संग्रहिता विजय विश्वकर्मा, प्रतीक यादव, नोटिस सर्वर एवं स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड में राजस्व निरीक्षक नंदकिशोर पटेल सहायक राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र एवं संभागीय टीम सहित निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

10 करोड़ की राशि स्वीकृत, अब नालियों से नहीं गुजरेगी कोई भी पाइपलाइन

Tue Feb 17 , 2026
जबलपुर: शहर विकास को लेकर महापौर जगत बहादुर सिंह ”अन्नू ने सोमवार को जल, स्वास्थ्य एवं लोककर्म विभाग के अधिकारियों के साथ 3 घंटे की मैराथन बैठक की। जिसमें सड़कों के कायाकल्प, जलसंकट और जलप्लावन से मुक्ति के लिए मास्टर प्लान तैयार कर नगर निगम के संबंधित विभागीय अधिकारियों को […]

You May Like

Play sound