
शाजापुर, हाईवे पर पसरा अंधेरा दुर्घटना का कारण बन रहा है. गुरूवार रात को भी एक कार डिवाईडर पर चढक़र पलट गई. गनीमत रही कि कार में सवार दोनो लोग सुरक्षित रहे .
कार में सवार चालक नईम खान ने बताया कि वह फाइनेंस का काम करते हैं और शाजापुर किसी काम से आए थे, शाम को वे वापस देवास लौट रहे थे, लेकिन हाईवे पर काफी अंधेरा होने के कारण उन्हें डिवाईडर दिखाई नहंी दिए और कार का पहिया डिवाईडर पर चढ़ गया. वहीं यहां कोई साईन बोर्ड भी नहीं था जिससे उन्हें कुछ दिखाई देता, जिसके चलते यह हादसा हो गया. जबकि वाहन की गति भी धीमी थी, लेकिन अचानक अगला पहिया डिवाइडर पर चढऩे से कार अनियंत्रित होकर पलट गई.
अतिक्रमण की वजह से हो रहे हादसे
सडक़ किनारे अतिक्रमण की वजह से हाईवे पर हादसे होने लगे हैं. लोगों की माने तो डिपो के पास सडक़ किनारे अतिक्रमण काफी बढ़ गया है. फल और सब्जी विक्रेताओं द्वारा ठेले लगाने और वहां आने वाले खरीदारों द्वारा बेतरतीब वाहन खड़े करने से सडक़ संकरी हो जाती है. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस डार्क स्पॉट और अतिक्रमण की वजह से यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं.
