माँ-बेटे के विवाद में महिला व पति को गालियाँ, पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया

इंदौर. पलासिया थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट और गाली-गलौच करने का मामला सामने आया है. शांति नगर स्थित हरसिद्धी मंदिर के पास एक मकान में हुई जब धम्मू उर्फ धर्मराज गौड अपनी मां के साथ गाली-गलौच और मारपीट कर रहा था.

पलासिया पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय सारिका बारिया निवासी शांति नगर ने पुलिस को बताया कि वह घर पर खाना खा रही थी, तभी धम्मू और उसकी मां के बीच बहस और मारपीट की आवाजें आईं. यह सुनकर सारिका और उनके पति सुनिल बारिया तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों के बीच मध्यस्थता की कोशिश की, साथ ही धम्मू से पूछा कि वह अपनी मां के साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है. सारिका और सुनिल ने जैसे ही धम्मू को रोका और सवाल किया, धम्मू ने न केवल उनके साथ गाली-गलौच की, बल्कि दोनों को माँ-बहन की नंगी-नंगी गालियाँ दीं. धम्मू का गुस्सा और बढ़ गया और उसने जोर-जोर से चिल्लाते हुए यह भी कहा कि उन्हें मकान खाली करने को कह दिया. पुलिस ने धम्मू गौड के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच, और सार्वजनिक शांति भंग करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि घटना की जाँच की जा रही है और दोषी को सख्त सजा दिलवाने की कोशिश की जाएगी. सारिका ने प्रशासन से अपील की है कि उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

Next Post

अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 बैल जब्त

Fri Feb 21 , 2025
इंदौर. मानपुर पुलिस ने फोरलेन टोल टैक्स के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 बैलों के साथ दो ट्रकों को जब्त किया है. यह बैल अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे थे, जो मध्य प्रदेश गौ-वंश वध प्रतिषेध अधिनियम और पशुक्रुरता अधिनियम का उल्लंघन कर रहे थे. मानपुर पुलिस […]

You May Like