
इंदौर. मानपुर पुलिस ने फोरलेन टोल टैक्स के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 बैलों के साथ दो ट्रकों को जब्त किया है. यह बैल अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे थे, जो मध्य प्रदेश गौ-वंश वध प्रतिषेध अधिनियम और पशुक्रुरता अधिनियम का उल्लंघन कर रहे थे.
मानपुर पुलिस के अनुसार मानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सूचना के आधार पर दो ट्रकों को रोका, जिनमें 33 बैल लदे हुए थे. आरोपियों की पहचान सोनू पटेल और अन्य संदिग्ध तस्करों के रूप में हुई, जिनमें जुवेर, जुनेद, साहिद, सहन, मुन्नू, और वारिस जैसे व्यक्ति शामिल थे, जो विभिन्न राज्यों से आए थे, जैसे हरियाणा, राजस्थान, और मध्य प्रदेश. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बैलों को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था, जिसमें कुल 33 बैल शामिल थे. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.
