पेपर लीक का साया: कल रविवार को होने वाली TET परीक्षा स्थगित, गोपनीय जानकारी लीक होने के बाद तीन हिरासत में

मुंबई। महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maha TET 2026) पर पेपर लीक का साया पड़ गया है। 28 जून को होने वाली परीक्षा को प्रश्नपत्र से जुड़ी गोपनीय जानकारी बाहर आने के बाद अचानक स्थगित कर दिया गया। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने भिवंडी में हुई पुलिस कार्रवाई के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।

परीक्षा से ठीक पहले प्रश्नपत्र से संबंधित संवेदनशील जानकारी कुछ संदिग्धों के पास मिलने से हड़कंप मच गया। भिवंडी पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। परीक्षा की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए परिषद ने तत्काल परीक्षा टालने का निर्णय लिया।

इस फैसले से परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए उम्मीदवार पूरी तैयारी कर चुके थे, लेकिन पेपर लीक की आशंका के चलते पूरी प्रक्रिया पर रोक लगानी पड़ी।

Next Post

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके

Sat Jun 27 , 2026
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में शनिवार शाम आए तेज भूकंप के झटकों से भारत के कई उत्तरी हिस्से भी हिल उठे। रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता वाले इस भूकंप का असर जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किया गया। हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार अभी तक किसी तरह के जान-माल […]

You May Like