जर्जर हो रहा नगर पालिका का पुराना भवन,आए दिन कहीं ना कहीं से गिरता रहता है प्लास्टर

शाजापुर. नगर में यदि कहीं कोई जर्जर भवन है तो नगरपालिका की जिम्मेदारी है कि वह उक्त भवन को हटाने के लिए संबंधित को नोटिस जारी करें। इसके बाद भी यदि भवन नहीं हटाया जाए तो नगर पालिका स्वयं ही उक्त भवन को डिस्मेंटल कर देती है. गत वर्ष नगर पालिका द्वारा इस तरह की कार्रवाई नगर में की गई, लेकिन यहां पर नगरपालिका का पुराना भवन है जो पूरी तरह जर्जर हो रहा है. जिसे हटाने की ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है. ऐसे में यदि यहां पर जल्द ही ध्यान नहीं दिया गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है.

उल्लेखनीय है कि शाजापुर नगरपालिका का महुपुरा स्थित पुराना भवन जर्जर होने के कारण इस भवन को खाली करके गांधी हॉल के पीछे चयनित स्थान पर नया भवन का निर्माण कराया गया. भवन निर्माण के पश्चात विगत करीब तीन वर्ष से कार्यालय नए भवन में संचालित हो रहा है. ऐसे में पुराना भवन पूरी तरह वीरान पड़ा हुआ है. इस स्थिति में पूर्व से जर्जर भवन और ज्यादा जर्जर होकर खतरनाक हो चुका है. इस भवन की छत से आए दिन प्लास्टर गिरता रहता है. जिम्मेदारों ने यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया तो किसी भी दिन यहां पर बड़ा हादसा हो सकता है.

Next Post

कांग्रेस ने आयोजित की संविधान सत्याग्रह चौपाल 

Mon Jun 23 , 2025
झाबुआ। ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जिलों के ब्लाको में दलित बस्तियों में संविधान सत्याग्रह चौपाल मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित की जा रही है। इसी परिपेक्ष में 23 जून को पावर हाउस रोड झाबुआ […]

You May Like

मनोरंजन