रेलवे स्टेशनों पर गूंज रहे हैं छठ के गीत, रेलवे की विशेष पहल

नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (वार्ता) रेलवे ने यात्रियों को भक्तिभाव से जोड़ने और उनके सफर को सुहावना बनाने के लिए स्टेशनों पर छठ गीतों के प्रसारण की विशेष पहल की है।
रेलवे की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को त्योहार की शुभ भावना से जोड़ना और उनके सफर को और भी सुहावना बनाना है। छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बजने वाले ये भक्तिपूर्ण गीत श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र माहौल का निर्माण कर रहे हैंl पटना, दानापुर, हाजीपुर, भागलपुर, जमालपुर, सोनपुर, नयी दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल और गाज़ियाबाद सहित देशभर के प्रमुख स्टेशनों पर इन गीतों से यात्रियों को अपने घर और संस्कृति का अनुभव हो रहा है। इन गीतों से स्थानीय संस्कृति की सुगंध आती है और इससे भक्ति और उल्लास का संचार हो रहा है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम भी किए हैं। प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां यात्री अपने ट्रेन का इंतजार आराम से कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मियों की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी शा

Next Post

सुरक्षा परिषद की निर्णय प्रक्रिया सवालों के घेरे में, पुनर्गठन की जरूरत: जयशंकर

Fri Oct 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (वार्ता) विदेश मंत्री डा.एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पुनर्गठन की जोरदार वकालत करते हुए शुक्रवार को कहा कि इसकी मौजूदा निर्णय प्रक्रिया वैश्विक प्राथमिकताओं के अनुरूप नहीं है और इसके कुछ सदस्यों के आतंकवादी संगठनों का खुलेआम बचाव करने से संस्था की विश्वसनीयता […]

You May Like