श्रीलंकाई सीमा शुल्क ने 2024 में 1.51 खरब रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया

कोलंबो, 01 जनवरी (वार्ता) श्रीलंका के सीमा शुल्क विभाग ने वर्ष 2024 में 1.51 खरब रुपये (5.1 अरब डॉलर से अधिक) से अधिक का राजस्व अर्जित किया, जो श्रीलंका के इतिहास में सबसे अब तक कर अधिक वार्षिक राजस्व है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने एक बयान में कहा कि वर्ष 2024 के लिए श्रीलंका सरकार ने 1.533 खरब रुपये का लक्ष्य रखा हुआ था।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में सीमा शुल्क से करीब 970 अरब रुपये (3.3 अरब डॉलर से ज्यादा) कमाए।

उन्होंने कहा कि राजस्व में वृद्धि सरकार की कर नीतियों, बढ़े हुए आयात और कर संग्रह प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए सीमा शुल्क प्रशासन द्वारा लागू किए गए महत्वपूर्ण सुधारों के कारण हुई थी।

Next Post

लखनऊ करेगा आईएचएफ ट्रॉफी की मेजबानी

Wed Jan 1 , 2025
लखनऊ, 1 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन जनवरी से शुरु होने वाली आईएचएफ ट्रॉफी पुरुष यूथ व जूनियर (कांटिनेंटल फेज – एशिया) में भारत समेत चार देशों की टीमें आकर्षण का केंद्र होगी। लखनऊ को पहली बार हैंडबॉल की प्रतिष्ठित इंटरनेशनल चैंपिनशिप की मेजबानी का मौका […]

You May Like