सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में भाजपा में कलह, जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष मनाने पहुंचे

शिवपुरी: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी जिले में इस समय भाजपा में उथल-पुथल का माहौल चल रहा है। भाजपा में आपसी कलह के बीच पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जैन उर्फ ओमी जैन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बाकायदा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने का अपना त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया और उसके अलावा एक वीडियो भी जारी किया।

बाद में पत्रकारों से चर्चा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमी जैन द्वारा आरोप लगाया गया कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं है और मैंने नगर पालिका में जो भ्रष्टाचार की बातें उठाई तो मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। शिवपुरी नगर पालिका में अध्यक्ष गायत्री शर्मा द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।जिला उपाध्यक्ष ओमी जैन द्वारा पार्टी से की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने के बाद भाजपा की कलह सामने आ गई।

सोशल मीडिया पर तमाम तरह के कमेंट्स पार्टी के विभिन्न नेता और अन्य लोगों द्वारा दिए गए, जिसमें भाजपा में चल रही कलह का मामला उठाया गया। बाद में विवाद बढ़ता देख पूरा मामला भोपाल में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी व नेताओं के बीच पहुंचा इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव आनन-फानन में नाराज जिला उपाध्यक्ष ओमी जैन के घर पहुंचे और उन्हें मनाने की कोशिश की।

Next Post

नावरा हत्याकांड: सियासत गरमाई आरोपी की संपत्तियों की पड़ताल शुरू चलेगा बुलडोजर

Mon Aug 4 , 2025
नेपानगर: नावरा गांव में शुक्रवार को शेख रईस ने भाग्यश्री धानुक की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, साथ ही दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया। रविवार को घटनास्थल पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक अर्चना चिटनिस व […]

You May Like