नेपानगर: नावरा गांव में शुक्रवार को शेख रईस ने भाग्यश्री धानुक की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, साथ ही दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया। रविवार को घटनास्थल पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक अर्चना चिटनिस व मंजू दादू पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
सांसद पाटील ने आरोपी की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की बात कही। वहीं विधायक चिटनिस ने पुलिस कार्रवाई की समीक्षा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। जिला प्रशासन ने आरोपी की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है, जिसमें संजय नगर व मातापुर की दुकानें, तबेला, टीनशेड व नेपा मिल के क्वार्टर शामिल हैं।
