ग्वालियर समेत 8 जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान

ग्वालियर: मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हिस्से के ऊपर से एक ट्रफ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन की एक्टिविटी है। इसका असर चंबल अंचल में भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को प्रदेश के उत्तरी हिस्से के ग्वालियर समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में रविवार को भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया में भारी बारिश का अलर्ट है।

इन जिलों में अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। पिछले सप्ताह ग्वालियर क्षेत्र में बाढ़ के हालात बने। खेत-मंदिर और पुल डूब गए। मध्य प्रदेश में 16 जून को मानसून पहुंचा था। तब से अब तक औसत 28.4 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 19 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 9.4 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। मानसून सीजन को दो महीने बीत चुके हैं। इस दौरान प्रदेश में सामान्य की 76 प्रतिशत बारिश हो गई है। प्रदेश के ग्वालियर, राजगढ़, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, मुरैना और श्योपुर में बारिश का कोटा पूरा हो गया है।

Next Post

भलैया टोला के जंगल में बाघ की दस्तक से दहशत

Mon Aug 4 , 2025
सिंगरौली: जिले के भलैया टोला के जंगल में बाघ दिखाई देने की खबर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित रूप से बाघ जंगल में घूमता नजर आ रहा है। इस वीडियो को लेकर ग्रामीणों में डर […]

You May Like