सिंगरौली: जिले के भलैया टोला के जंगल में बाघ दिखाई देने की खबर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित रूप से बाघ जंगल में घूमता नजर आ रहा है।
इस वीडियो को लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल है। वन विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की है, हालांकि अधिकारियों ने अब तक वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है। वन विभाग यह जांच कर रहा है कि यह वीडियो वास्तव में भलैया टोला क्षेत्र का है या नहीं।
