कलेक्टर-एसपी पहुंचे गौरीघाट व तिलवाराघाट

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने मंगलवार को गौरीघाट एवं तिलवारा घाट पहुंचकर निरीक्षण किया। गौरीघाट में पंजाबी हिंदू एसोसिएशन द्वारा बुधवार एक अक्टूबर की शाम गौरीघाट स्थित आयुर्वेद कॉलेज ग्राउंड में पंजाबी दशहरा का आयोजन किया जायेगा।

पंजाबी दशहरा आयोजन स्थल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आयोजन के लिये की जा रही तैयारियों की जानकारी आयोजन समिति के पदाधिकारियों से ली। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का जायजा भी लिया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी एवं नगर निगम के अपर आयुक्त विद्यानन्द वाजपेयी भी मौजूद थे

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आज तिलवाराघाट स्थित विसर्जन कुंड का निरीक्षण कर यहाँ दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिये की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। प्रकाश और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था तथा गोताखोरों की तैनाती पर भी विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता एवं अंजना तिवारी, नगर निगम से संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

रहवासी इलाकें से हाईटेंशन लाईन बिछाने को चुनौती

Wed Oct 1 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट में रीवा जिले के मऊगंज भाटीगवां ग्राम दुगवा में मप्र सडक़ विभाग निगम लिमिटेड की बिना अनुमति के रहवासी इलाकें से हाईटेंशन लाईन बिछाने को चुनौती दी गई है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने मामले में रीवा कलेक्टर सहित अन्य को […]

You May Like