एडीजी प्रशिक्षण पहुंचे पीटीएस रीवा, विभिन्न इकाईयों का किया निरीक्षण

रीवा। अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) राजा बाबू सिंह दो दिवसीय भ्रमण पर पुलिस प्रशिक्षण शाला रीवा पहुंचे. एडीजी ने पुलिस प्रशिक्षण में क्रांतिकारी परिवर्तन लाकर प्रशिक्षुओं में शारीरिक, बौद्धिक, व्यावसायिक, सामुदायिक एवं आध्यात्मिक कुशलताओं का समग्र विकास सुनिश्चित किया है. इन प्रयासों से समाज में पुलिस की छवि को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने का संकल्प लिया गया है.

आगमन पर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया. एडीजी ने इकाई के सभी पुलिस अधिकारियों से व्यक्तिगत परिचय ग्रहण किया. प्रशासनिक भवन के भ्रमण के क्रम में नवीन कंप्यूटर लैब एवं लेडीज कॉमन रूम का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ. इसके पश्चात कांफ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से एडीजी के संपूर्ण सेवाकाल का संक्षिप्त परिचय, संस्था के ऐतिहासिक सफर एवं प्रशिक्षण की वर्तमान स्थिति का विस्तृत चित्रण प्रस्तुत किया. प्रथम दिन निरीक्षण के दौरान कई सुझाव भी एडीजी ने दिये तो वही किये गये कार्यो की सराहना भी की. यह दो दिवसीय दौरा महत्वपूर्ण मान जा रहा है. भ्रमण के द्वितीय दिवस 21 जनवरी को परेड ग्राउंड पर एडीजी परेड की सलामी ग्रहण करेंगे. इसके उपरांत प्रशिक्षु नव आरक्षकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा तथा श्रीमान के करकमलों द्वारा ओपन जिम का शुभारंभ होगा. यह भ्रमण पीटीएस रीवा को उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करने की प्रेरणा प्रदान करेगा.

एडीजी ने नवाचारो की सराहना की

तत्पश्चात परिसर का व्यापक भ्रमण किया. परेड ग्राउंड पर लाठी प्रदर्शन, हनुमान चाल, क्रोकोडाइल, इंच वर्म, बियर एवं फ्रॉग जैसी तीव्र व्यायाम चुनौतियाँ, कबड्डी, खो-खो एवं वॉलीबॉल मैचों का रोमांचक प्रदर्शन देखकर एडीजी ने पुलिस अधीक्षक के सतत प्रयासों की सराहना की. इन नवीन प्रयोगों में साइबर क्राइम कोर्स का अद्यतनकरण, इंस्ट्रक्टर्स क्लिनिक वर्कशॉप, वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहन हेतु लोक मार्शल आर्ट-लाठी अभ्यास एवं लोक नृत्य, सर्किट ट्रेनिंग, हाफ मैराथन शामिल हैं. सामुदायिक पुलिसिंग के लिए सामाजिक सरोकार, गांव अंगीकरण, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण एवं हरित पहल, तथा आध्यात्मिक शांति के लिए दैनिक योग, ध्यान, रामचरितमानस एवं गीता पाठ जैसी अनूठी पहलें आरक्षक प्रशिक्षण में प्रथम बार आरंभ की गई हैं.

Next Post

क्षेत्रीय कार्यालय सागर को मिला प्रथम क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार

Tue Jan 20 , 2026
ग्वालियर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय सागर कार्यालय को वर्ष 2024-25 के लिए हिन्दी क्षेत्र में उत्कृष्ट राजभाषा कार्य के लिए केन्द्रीय कार्यालयों की श्रेणी में प्रथम क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। यह पुरस्कार गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह […]

You May Like