एफआईएच पुरुष प्रो लीग 2025-26 में अर्जेंटीना ने भारत को 8-0 से हराया

राउरकेला, (वार्ता) भारतीय हॉकी टीम गुरुवार को एफआईएच पुरुष प्रो लीग 2025-26 के राउरकेला चरण में अर्जेंटीना के हाथों 8-0 से हार का सामना करना पड़ा।

आज यहां बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम अर्जेंटीना से 8-0 से हार गई।

टॉमस डोमेने ने अर्जेंटीना के लिए चार गोल किए, जबकि टॉमस रुइज, इग्नासियो इबारा, लुसियो मेंडेज और निकोलस डेला टोरे ने भी गोल किए

अर्जेंटीना के लिए टॉमस डोमेने ने (15वें, 20वें, 26वें, 60वें) मिनट में, टॉमस रुइज ने (14वें) मिनट, लुसियो मेंडेज ने (22वें), इग्नासियो इबारा ने (25वें), और निकोलस डेला टोरे ने (30वें) मिनट में गोल किए।

Next Post

गुंतास कौर संधू विमेंस राउंड 1 के बाद 17वें नंबर पर रहकर सर्वश्रेष्ठ भारतीय

Fri Feb 13 , 2026
वेलिंगटन (न्यूज़ीलैंड), (वार्ता) भारत की गुंतास कौर संधू ने गुरुवार को यहां रॉयल वेलिंगटन गोल्फ क्लब में वन-अंडर 71 का कार्ड खेला और विमेंस एमेच्योर एशिया-पैसिफिक के शुरुआती राउंड के बाद 17वें नंबर पर रहकर बेस्ट इंडियन बनीं। यह टूर्नामेंट द रॉयल एंड एंशिएंट, स्कॉटलैंड होस्ट कर रहा है, जो […]

You May Like