दो साल से चकमा दे रहा निलंबित पटवारी गिरफ्तार

सिंगरौली। संजय नेशनल पार्क बगदरा के प्रतिबंधित गांव झपरहवा के 30 एकड़ भूमि के फर्जी रूप से विक्रय कराना जालसाज पटवारी को भारी पड़ गया। करीब दो साल से पुलिस को चकमा दे रहे निलंबित पटवारी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि गढ़वा थाना क्षेत्र के खटाई निवासी फरियादी संजय कुमार जायसवाल ने झपरहवा गांव में 30 एकड़ भूमि करीब 40 लाख रूपये की लागत से क्रय किया था। किन्तु फरियादी धोखाधड़ी का शिकार हो गया।

Next Post

कनासिया मार्ग पर 2 कारों की भिड़ंत, छह घायल

Wed Apr 23 , 2025
उज्जैन। कनासिया मार्ग पर बुधवार सुबह दो कारों के बीच भिड़ंत हो गई। एक कार में शाजापुर जा रहे 6 प्रोफेसर घायल हो गए। दूसरी कार का चालक जख्मी हुआ है। सभी को एंबुलेंस से उपचार के लिए चरक अस्पताल लाया गया। भिड़ंत के बाद दोनों कार पलटी खा गई […]

You May Like