कनासिया मार्ग पर 2 कारों की भिड़ंत, छह घायल

उज्जैन। कनासिया मार्ग पर बुधवार सुबह दो कारों के बीच भिड़ंत हो गई। एक कार में शाजापुर जा रहे 6 प्रोफेसर घायल हो गए। दूसरी कार का चालक जख्मी हुआ है। सभी को एंबुलेंस से उपचार के लिए चरक अस्पताल लाया गया। भिड़ंत के बाद दोनों कार पलटी खा गई थी।

शाजापुर के बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय में बुधवार को परीक्षा आयोजित की गई थी। महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. तूफानलाल चौहान निवासी गोपालपुरा उज्जैन अपने चार साथी प्रोफेसर गजराज पिता जितेंद्र सिंह निवासी मंछामन कालोनी, धर्मेन्द्र पिता श्यामराव निवासी विद्यापति नगर, डॉ. उत्तम पिता देवेन्द्र उपाध्याय निवासी वैशाली नगर और डॉ. रोहित गौड़ निवासी बसंत विहार कॉलोनी के साथ परीक्षा लेने के लिए कार से रवाना हुए थे। तराना मार्ग पर ग्राम कनासिया के समीप गिट्टी खदान के पास मोड पर उनकी भिड़ंत सामने से आ रही कार से हो गई। दोनों की रफ्तार तेज थी जिसके चलते पलटी खा गई। दूसरी कार में ग्राम ढाबला का रहने वाला शंकर पिता माधु सवार था। वह भी दुर्घटना में घायल हो गया।

Next Post

डंपर की टक्कर से मां-बेटी की मौत, पति गंभीर घायल

Wed Apr 23 , 2025
ग्वालियर। एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसकी डेढ़ साल की बेटी की मौत हो गई। बिलौआ तिराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में 25 वर्षीय उम्मेद सिंह, उनकी 23 वर्षीय […]

You May Like

मनोरंजन