कलेक्टर ने मां जागेश्वरी व मां बीजासन मंदिर में कराया कन्या पूजन और कन्या भोज

अशोकनगर: नवरात्रि के अवसर पर जिला कलेक्टर आदित्य सिंह ने जनपद पंचायत ईसागढ़ की ग्राम पंचायत कदवाया में विराजमान मां बीजासन माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कन्याओं का पूजन कर कन्या भोज कराया और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम ईसागढ़ त्रिलोचन गौड़ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा कलेक्टर आदित्य सिंह ने ऐतिहासिक चंदेरी नगरी स्थित मां जागेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। सेवा भारती समिति द्वारा आयोजित कन्या पूजन एवं कन्या भोज कार्यक्रम में उन्होंने शामिल होकर कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने मां जागेश्वरी मंदिर पर अष्टमी महाआरती की तैयारियों की जानकारी ली और शहर में मां दुर्गा पंडालों व विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी, तहसीलदार दिलीप दरोग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने बीपीएसएल के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील की समाधान योजना को मंजूरी दी

Fri Sep 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने गंभीर आर्थिक संकट से घिरे भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील की 19,700 करोड़ रुपए की समाधान योजना को बरकरार रखते हुए उसके खिलाफ दायर अपीलों को शुक्रवार को खारिज कर दिया। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और […]

You May Like

मनोरंजन