शादी के बाद से मारने लगे ताने, एक लाख नहीं दिए तो घर से निकाला

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत मालाखुर्द में शादी के बाद से नवविवाहितों को दहेज लोभी ताने मारने उसके साथ मारपीट करने लगे थे। एक लाख रूपए की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रताडि़त करने वाले पति, सास, ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक श्रीमति मनीषा इकनोरिया 20 वर्ष निवासी ग्राम मालाखुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 10 मई 25 को हिन्दू रीति रिवाज से ग्राम बुधगांव थाना ठेमी जिला नरसिंहपुर निवासी शुभम सिलावट से हुयी थी.

शादी में उसके पिता अपनी सामर्थता के अनुसार गृहस्थी का सामान दिया था शादी के 15-20 बाद उसका पति शुभम सिलावट, सास रामबाई सिलावट, ससुर डोमन सिलावट शादी में दहेज नहीं मिलने का कहकर ताना देने लगे एवं दहेज में एक लाख रूपये की मांग कर झगड़ा कर मारपीट करने लगे थे। इसके बाद उसे मायके भेज दिया। ससुराल वाले बिना दहेज लिये उसे रखने के लिये तैयार नहीं हैं।

Next Post

कल सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन परिसरों का उद्घाटन करेंगे मोदी

Thu Feb 12 , 2026
नयी दिल्ली 12 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दिन में नये सरकारी कार्यालयों के परिसर ‘तीर्थ भवन परिसर’ के नामकरण का अनावरण करेंगे जहां प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय स्थित हैं जो पहले अलग-अलग भवनों में थे। बाद में प्रधानमंत्री सेवा तीर्थ और कर्तव्य […]

You May Like