91 लाख की लागत से होगा डामरीकरण कार्य

सीहोर। कायाकल्प योजना के अंतर्गत शहर के छावनी स्थित प्रमुख मार्केट क्षेत्र में 91 लाख रुपए की लागत से सड़कों के डामरीकरण कार्य का आज विधिवत शुभारंभ किया गया. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा तहसील चौराहे पर डामर मशीन का पूजन कर कार्य की शुरुआत की गई. यह डामरीकरण कार्य तहसील चौराहे से प्रारंभ होकर कोतवाली चौराहे तक किया जाएगा.

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नपा द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं. कायाकल्प योजना के माध्यम से सड़कों का सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता एवं बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी शहर के अन्य क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और शहर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सन्नी महाजन, पूर्व नपाध्यक्ष जसपाल अरोरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे. सभी ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

 

Next Post

बरगी बांध हादसे के मृतकों को नरेला में दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

Sat May 2 , 2026
भोपाल। शुक्रवार को नरेला विघानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जबलुपर के बरगी बांध हादसे में मृतकों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसके लिए कैंडल मार्च निकाला. जो नगर निगम के वार्ड 41 पूल बोगदा पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई उसके बाद पैदल मार्च […]

You May Like