सालबर्डी मेले का शुभारंभ: विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने दी 24 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात

मुलताई। विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम शिव धाम सालबर्डी में प्रतिवर्ष लगने वाले मेले का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया कि विकासखंड प्रभात पट्टन अंतर्गत शिव धाम सालबर्डी में प्रतिवर्ष लगने वाले मेले का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया l साथ ही विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा ग्राम सालबर्डी में मुख्यमंत्री विशेष निधि से लगभग 24 लाख की लागत से स्वीकृत हुए सामुदायिक भवन का भूमि पूजन एवं सीमेंट सड़क का लोकार्पण किया गया l इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख, प्रभात पत्तल जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनाली विनोद पटेल, प्रभात पट्टन मंडल महामंत्री रमेश उइके, पिंटू सोलंकी, लखन नरवर, सागर ठाकुर, हरीश, सरपंच गुलाब इवने सहित भाजपा पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन मौजूद थे l

Next Post

केन-बेतवा परियोजना पर पारदर्शी प्रक्रिया की मांग, ग्रामीणों के अधिकारों की हो सुरक्षा

Sun Feb 15 , 2026
छतरपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में आंदोलन के दौरान गिरफ्तार सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर को चार दिन बाद रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद उन्होंने प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों और आदिवासी महिलाओं से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। वह कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और पार्थ जैसवाल […]

You May Like