
सतवास। आज वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए यहां के मुकेश ट्रेडर्स गल्ला व्यापारी मुकेश राठौर , रामभरोस राठौर के पुनासा रोड़ और वार्ड नंबर चार स्थित दो अलग अलग गोडाउनो पर छापा मारा,
जिसमे देवास जिले में प्रतिबंधित अवैध रूप से खरीदा गया आठ क्विंटल धावड़े का गोंद जप्त किया गया जो की बोरियो में भरकर गेहूं के ढेर के अंदर छिपाया गया था जिसकी बाजार में कीमत 600 रुपए किलो से अधिक है कुल कीमत लगभग पांच लाख
वही गोडाउन में
सत्तर से अस्सी क्विंटल अचार की गुठली पाई गई है जो की ग्रामीणों से 200,250 रुपए किलो में खरीदी जाती हैं अचार की एक किलो गुठली के अंदर लगभग 100 से सवा सौ ग्राम चारोली बीज निकलते है जिसकी बाजार में कीमत पंद्रह सौ से बाईस सो रुपए किलो है।
मतलब 3 लाख रुपए की अचार
फिलहाल तो वन विभाग ने
महुआ के फूल सहित गोडाउन सील कर दिया गया, व्यापारी से पूछताछ की गई परन्तु
इस संग्रहण संबंधित किसी भी प्रकार के कोई दस्तावेज पेश नहीं किए हैं।
इस मामले की जानकारी देते हुए एसडीओ वन विभाग दिनेश वास्कले, रविकांत जैन रेंजर ने प्रेस वार्ता में बताया की मुखबिर की सूचना पर सुबह से वन विभाग की टीम के द्वारा यह कार्यवाही की गई जिसमें प्रतिबंधित धावड़ा गोंद आठ क्विंटल जप्त किया गया है
और अस्सी क्विंटल अचार की गुठली जप्त किया बड़ी मात्रा में महुआ फुल गोडाउन में जप्त किया गया है फिलहाल जांच चल रही हैं
किसी भी प्रकार के लाइसेंस, दस्तावेज अभी तक नहीं बता पाए है।
क्यों की अगर लाइसेंस होता तो
गोंद को इस तरह गेहूं में छिपा कर नहीं रखते
इस बड़ी कार्यवाही में एसडीओ वन दिनेश वास्कले कन्नौद
रवि कांत जैन रेंजर सतवास
सुभाष कोलते डिप्टी रेंजर सतवास , जय सिंह बघेल, गोविंद तिवारी, संदीप बैरागी, किरण वर्मा अमित देवड़ा, दयाल पवार आदि शामिल थे।
