रादुविवि में मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या निवारण प्रकोष्ठ का गठन

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए कुलसचिव डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि आयुक्त उच्च शिक्षा मप्र शासन भोपाल द्वारा जारी आदेश के परिपालन में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।

इस प्रकोष्ठ में नोडल अधिकारी सहा. प्राध्यापक डॉ. देवीलता रावत, सहा. नोडल अधिकारी एवं सचिव डॉ. मीनल दुबे, सहा. नोडल अधिकारी डॉ. रानी वैद्य, सहा. नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. मोहसिना खान की तैनाती की गई है।

Next Post

जेल से छूटा रेपिस्ट पीडि़ता पर दबाव बना धमका रहा

Wed Jan 21 , 2026
जबलपुर: धोखाधड़ी-दुष्कर्म प्रकरण में जेल से जमानत पर बाहर आया रेपिस्ट पीडि़ता को धमका रहा है। पुलिस के मुताबिक धनवंतरीनगर निवासी एक शिक्षिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ दिन पूर्व उसके द्वारा शांतनु घोष पिता सनद घोष माता तन्द्रा घोष निवासी अवधपुरी ज्ञान विहार कॉलोनी बादशाह हलवाई मंदिर ग्वारीघाट […]

You May Like