मैंने वर्दी को खुद पर कभी हावी नहीं होने दिया: लोकायुक्त एसपी

ग्वालियर: पुलिस के नैतिक कर्तव्य कानून और व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों को रोकने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने से कहीं अधिक हैं। पुलिस को ईमानदारी, निष्पक्षता और सार्वजनिक सेवा की उच्च भावना के साथ कार्य करना चाहिए। यह बात पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश मिश्रा ने कहीं। मिश्रा आइकॉम सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कोई कार्य नहीं किया कि मुझे इतना बड़ा सम्मान दिया जाए। लेकिन हां! नौकरी मैंने जरूर ठाठ से की है। सेवा के दौरान मैंने कभी भी वर्दी को खुद पर हावी नहीं होने दिया। ग्वालियर-चंबल संभाग के लोगों के साथ अपने कार्यानुभव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के लोग जाबांज होने के साथ-साथ सीधे-सपाट बोलने वाले हैं, दिल में कोई बात नहीं रखते। श्री मिश्रा ने कहा कि यहां के लोगों के बारे नजरिया बहुत साफ है।

इससे पहले आईकॉम सेंटर पर मिश्रा का शहर से स्थानांतरण पर उनकी विदाई में उन्हें शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक डॉ. केशव पाण्डेय ने उनके कार्यकाल के दौरान उल्लेखनीय कार्यों को गिनाया। कार्यक्रम का संचालन महेश मुदगल ने किया जबकि आभार व्यक्त किया जितेंद्र डंगरोलिया ने। कार्यक्रम में दीपक तोमर, राजेंद्र मुदगल, चंद्रशेखर शर्मा, हरिओम गौतम, गौरव शर्मा उपस्थित थे।

Next Post

GRP इंदौर से ई-एचआरएम प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Sat Jul 12 , 2025
इंदौर:मध्यप्रदेश पुलिस अब तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. मानव संसाधन प्रबंधन को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में ई-एचआरएम यानि कि इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट प्रणाली की शुरुआत जीआरपी इंदौर से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कर दी गई है. […]

You May Like