इंदौर: पलासिया थाना क्षेत्र में अपहरण के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी अभिषेक वर्मा को दबोच लिया है. अभिषेक ने पहले एक दुकान में काम करने वाले युवक का अपहरण किया था.
इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने बताया कि अभिषेक वर्मा को हिरासत में लेकर मामले की पूरी जांच और युवक की सुरक्षा के संबंध में पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले में पूरी गुत्थी सुलझाई जाएगी और बाकी जिम्मेदारों की पहचान भी की जाएगी.
