प्रसिद्ध श्री जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में मंत्री ने विधि-विधान से किया पूजन-अर्चन

विनय असाटी
दमोह: जिले के पावन बांदकपुर धाम स्थित प्रसिद्ध श्री जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पंचायत, ग्रामीण एवं विकास तथा श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रविवार अल सुबह पहुंचकर भगवान भोलेनाथ जी व माता पार्वती जी का विधि-विधान से दर्शन व पूजन-अर्चन किया।इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री जागेश्वर नाथ महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। पावन धाम में दर्शन कर मंत्री ने स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस किया और श्रद्धालुओं के साथ भक्तिभाव से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक, पंडित केदारनाथ दुबे, पंडित रामबाबू, रामप्रताप नवीन महाराज, विजय दुबे, सीतू पंडा, नरेंद्र बजाज, शिवचरण पटेल, गंगाराम पटेल, डॉ. आलोक गोस्वामी, सुशील गुप्ता, महेंद्र दुबे, संजय यादव, अनुपम सोनी, बृजेश सिंह, पप्पू सिंह लोधी, वीरू नेमा, सरपंच सुनील डब्लूया, पूर्व सरपंच पूनाबाई, नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, धनीराम गौड़, जनपद सीईओ हलधर मिश्रा, उपयंत्री डीडी वैन,राजस्व विभाग लक्ष्मण मिश्रा, पुरूषोत्तम महेदेले,सूरज पाठक,आशीष साहू, चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र सिंह, एएसआई कमलेश के अलावा और भी जन विशेष रूप से मौजूद रहे।

Next Post

रपटा पार करते समय तेज बहाव में बह गया युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

Sun Sep 6 , 2026
शिवपुरी:जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के सिकरवदा गांव में 21 वर्षीय युवक रपटा पार करते समय तेज पानी के बहाव में बह गया। युवक की पहचान राम पुत्र राजू रावत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राम रपटा पार कर रहा था, इसी दौरान पानी का बहाव तेज […]

You May Like