रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव मॉडल सीएम का नवाचार: अभिलाष

जबलपुर: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने औद्योगिक नीति निवेश प्रोत्साहन पर चर्चा करते हुए अपनी बात रखी एवं मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार है,और जिस तरह से इस सरकार में विकास का बजट मध्यप्रदेश के सामने आया है, यह मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास का बजट है।

मध्यप्रदेश सरकार इस विकास के मॉडल पर कार्य कर रही है, हम हमेशा विकास को कहते हैं मल्टी डाइमेंशनल विकास होना चाहिए । इस बजट के अंदर हम विकास की परिकल्पना को साकार होते देख रहे हैं। श्री पांडे ने ये भी कहा कि 1 लाख 43 हजार 920 लाख करोड़ का निवेश इन रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव के माध्यम से आना प्रस्तावित किया गया है इसमें हमारी परिकल्पना है कि मध्यप्रदेश इसमें केवल प्रोडक्शन का हब न बने बल्कि प्रोसेसिंग का हब बने। रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव की सफलता को देखकर अब अन्य राज्य मुख्यमंत्री के इसी मॉडल को एडॉप्ट करके कार्य कर रहे हैं।

Next Post

नर्मदा प्रसादम और परिषद हॉल निर्माण के टैंडर जल्द होंगे जारी: निगमायुक्त

Wed Feb 25 , 2026
जबलपुर: निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने मंगलवार को विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सुंदरता और जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को दिये गए समय सीमा में पूर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने दो महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स नर्मदा प्रसादम […]

You May Like

मनोरंजन