नर्मदा प्रसादम और परिषद हॉल निर्माण के टैंडर जल्द होंगे जारी: निगमायुक्त

जबलपुर: निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने मंगलवार को विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सुंदरता और जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को दिये गए समय सीमा में पूर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने दो महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स नर्मदा प्रसादम और परिषद हॉल के निर्माण को लेकर अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में बताया कि इन प्रोजेक्ट्स के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाये, जिससे कार्यो में गति आ सके।

समीक्षा बैठक में शहर को व्यवस्थित करने के लिए निगमायुक्त ने अमृत योजना और अन्य जल प्रदायों के कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि गर्मियों से पहले सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके। मुख्य चौराहों और डिवाइडरों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ शहर की लाइटिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ शहर के सभी प्रवेश मार्गो को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये।
सफाई व्यवस्था पर भी फोकस
समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने सफाई व्यवस्था को भी और प्रभावी बनाने और सभी सफाई ठेकेदारों, अधिकारियों को सुबह 2 घंटे भ्रमण कर सफाई कराने के निर्देश दिये। बैठक में निगमायुक्त ने निगम के राजस्व को बढ़ाने के लिए वसूली अभियान को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया तथा राजस्व अमले को वसूली अभियान को और सख्ती के साथ करने के निर्देश दिये। बैठक में अपर आयुक्त, उपायुक्त, अधीक्षण यंत्री, सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Next Post

पात्र हितग्राहियों के नाम हटाने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Wed Feb 25 , 2026
भैरुंदा। प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली और पात्र गरीबों के नाम सूची से काटे जाने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील गोलिया के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने जनपद सीईओ संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा और राजनीतिक द्वेषपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया. कांग्रेस का कहना है कि भैरुंदा, गोपालपुर और […]

You May Like