ढांचा भवन आगजनी में शामिल बदमाशों का निकाला जुलूस 

उज्जैन। ढांचा भवन में 11 अप्रैल की रात मकान पर पेट्रोल डालकर आग लगाने और हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से देशी कट्टा और 1 जिंदा राउंड जब्त किये गये। आगजनी मामले में 13 से अधिक नाम सामने आये थे। अब तक 8 की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन में रहने वाले बदमाश रौनक गुर्जर के मकान में 11 अपै्रल की रात पांच बाइक पर सवार होकर आये एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। बदमाशों ने क्षेत्र में हवाई फायर भी किया था। आगजनी का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया था। वहीं रौनक गुर्जर के पिता मनोहर गुर्जर की शिकायत पर आगजनी का प्रकरण दर्ज किया था। आगजनी के समय मकान में कोई नहीं था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर 13 से अधिक बदमाशों की पहचान की थी। जो बुंदेला गैंग के होना सामने आये थे। गुर्जर और बुंदेला गैंग में लम्बे समय से वर्चस्व की लड़ाई और रंजिश चली आ रही है। आग लगाने और फायर करने वाले बदमाशों की पहचान होने पर पुलिस ने निजातपुरा के रहने वाले संतोष परमार की 14 अप्रैल को गिरफ्तारी कर ली थी। पूछताछ में उसने अपने साथियों यशवेन्द्र उर्फ छिंगु बुन्देला, किशोर पटेल, मोहित पटेल, अमन उर्फ बच्चा, बबलू ठाकुर, ओम उर्फ बच्चा, चीनू मराठा, निखिलेश उर्फ निक्कू मराठा, राहुल उर्फ भय्यू गोहर, निक्कू गोहर, आशुतोष उर्फ आशु, राहुल उर्फ सूर्या सूर्यवंशी और अन्य के नाम बताये थे। जिनकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। अब तक आठ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पांच की गिरफ्तारी शेष है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बाद पुलिस द्वारा कही जा रही है।

जुलूस निकाल कर किया न्यायालय में पेश किया

25 अप्रैल को फरार आरोपियों में शामिल 2 बदमाश किशोर पटेल निवासी चिंतामण और कुख्यात बदमाश छिंगू बुंदेला के रिश्तेदार रितेश उर्फ राजा शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। 2 दिन पहले आगजानी में शामिल दो नाबालिग भी पुलिस की हिरासत में आ गए। एक बार फिर पुलिस में बुधवार को घटनाक्रम के बाद से ही फरार चल रहे तीन आरोपी राहुल गोहर, निखिल पवार निवासी भैरुनाला और राहुल सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया। जिनके पास से एक देशी कट्टा जब्त किया गया है। तीनों का जुलूस निकाला और दोपहर बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Next Post

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जयपुर पुलिस लेकर पहुंची हाईकोर्ट

Wed Apr 29 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के समक्ष बुधवार को राजस्थान पुलिस द्वारा तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूर्व आदेश के परिपालन में पेश कयिा गया। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ के सामने पेश किये गए तीनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान पुलिस के दावों झूठा बताया। युवकों ने बताया […]

You May Like