नर्सिंग कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी से मान्यता: NSUI की मांग जांच हो 

भोपाल: मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों का फर्जीवाड़ा एक बार फिर सामने आया है। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने भोपाल स्थित एनआरआई नर्सिंग कॉलेज में फर्जी फैकल्टी दिखाकर मान्यता प्राप्त करने का मामला उजागर किया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि यह मामला बताता है कि नर्सिंग कॉलेजों में फर्जी फैकल्टियों का खेल अब भी जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के अधिकारी कॉलेज संचालकों से मिलीभगत कर फर्जी मान्यताएं दे रहे हैं।

परमार ने बताया कि कॉलेज ने 2025-26 सत्र की मान्यता के लिए जिन फैकल्टी का नाम दिया, उनमें से प्राचार्य एनसी थॉमस विदेश में हैं और ट्यूटर रश्मि ठाकुर चार वर्षों से एमपी नगर के अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत हैं।

एनएसयूआई ने एमपी नगर क्राइम ब्रांच को शिकायत सौंपते हुए कॉलेज संचालकों, अधिकारियों और फर्जी फैकल्टी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। परमार ने कहा कि प्रदेश के 50% कॉलेजों में घोस्ट फैकल्टी दिखाकर मान्यता ली जा रही है।

एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने कार्रवाई नहीं की, तो राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Next Post

भिंड शहर की व्यवस्था देखने पैदल निकले नगर पुलिस अधीक्षक 

Fri Oct 10 , 2025
भिंड।एसपी असित यादव के निर्देशन में शहर में त्यौहार को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था देखने के लिए बाजार में पुलिस बल कें साथ पैदल निकले नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत ने बाजार में मुंह बॉधकर घूम रहे बाइक पर सवार लोगों को चेक किया और उन्हें कड़ी हिदायत देकर […]

You May Like