
भिंड।एसपी असित यादव के निर्देशन में शहर में त्यौहार को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था देखने के लिए बाजार में पुलिस बल कें साथ पैदल निकले नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत ने बाजार में मुंह बॉधकर घूम रहे बाइक पर सवार लोगों को चेक किया और उन्हें कड़ी हिदायत देकर छोड़ा, और प्रशासन द्वारा दीपावली त्यौहार से पहले किए गए सुरक्षा के इंतजामों का निरीक्षण किया, पैदल शहर भ्रमण के दौरान उनके साथ शहर कोतवाली निरीक्षक बृजेंद्र सेंगर एवं देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य पुलिस बल के साथ मौजूद रहे!
